फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 17 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। कस्बे में मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर जख्मी युवक की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को वह स्थानीय अस्पताल में मजदूरी करने गया था। जिसका इलाज इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ले का रहने वाला निहोरे (38) पुत्र दीनदयाल स्थानीय एक अस्पताल में मजदूरी करता था। बुधवार को निर्माण के दौरान वह छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर दशा में उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। शुक्रवार रात युवक की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची स्थानीय चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें