फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन

शनिवार सुबह उमरा गांव के समीप नहर में मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के उमरा गांव के समीप नहर में युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट की बात सामने आई है। चोट हादसे में लगी या हत्या की गई ? पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सैंबसा गांव का शिवदयाल कोरी पुत्र महावीर किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। दो फरवरी को वह सब्जी लेने जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद लौटकर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि परिवार की ओर से गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार सुबह उमरा गांव के समीप नहर में शिवदयाल की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। अब पता लगाया जा रहा है कि चोट हादसे में लगी या किसी ने हमला करके मौत के घाट उतारा। परिवार वाले किसी से कोई दुश्मनी आदि नहीं बता पा रहे हैं। उनकी ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें