नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर दो राजा सुहेलदेव नगर के परसरा में बीमारी से मृत महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने मृतका के पिता के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को परसरा निवासी अरविन्द्र कुमार की 20 वर्षीय पत्नी सुखरानी की बीमारी के कारण माैत हो गई थी। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की सहमति से शव को संदीपन गंगा घाट के किनारे दफना दिया गया था। मृतका का मायका चरवा थाना क्षेत्र के अरई गांव में है। मृतका के पिता गुलजार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम चायल को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है, ताकि मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जा सके। संवाद