फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गमछे के सहारे नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
धुल्लू की फाइल फोटो
विज्ञापन
सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत हिमांचल का पुरवा गांव में बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे अधेड़ का शव शनिवार सुबह नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान धुल्लू (55) पुत्र बंधु निवासी हिमांचल का पुरवा के रूप में हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे कुछ लोग शौच के लिए गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। पास जाकर पहचान होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पत्नी गेनिया मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि धुल्लू काफी दिनों से बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें