फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

Sun, 16 Jul 2023 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के पुलिस चौकी के बगल में स्थित पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई थी और घंटो तक डांस और ड्रामा करती रही। यही नहीं महिला ऊपर से पत्थर और ईंट भी फेंक रही थी।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी के बगल में रविवार दोपहर एक महिला पानी टंकी पर चढ़कर वहां रहे लोगों पर पत्थर फेंकने लगी और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर रहे लोगों ने उसे नीचे उतारने के प्रयास किया, लेकिन वह उतरने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


भरवारी कस्बे में पानी की टंकी पर चढ़कर एक महिला लोगों पर पत्थर फेंकने लगी। वह कभी डांस करती तो कभी ड्रामा करती। लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद भरवारी चौकी के हेड कांस्टेबल ने महिला को समझा बुझा कर नीचे उतारा। महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है। पता चला है कि वह मिर्जापुर की रहने वाली है।

विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाली महिला को उतारा गया नीचे। - फोटो : अमर उजाला।
 कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के पुलिस चौकी के बगल में स्थित पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई थी और घंटो तक डांस और ड्रामा करती रही। यही नहीं महिला ऊपर से पत्थर और ईंट भी फेंक रही थी। काफी कोशिश करने पर भी महिला नही उतरी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम और भरवारी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल अतुल उपाध्याय ने सूझबूझ से महिला को समझा बुझा कर नीचे उतार लिया। इस दौरान घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

इस संबंध में एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी, जिसे पुलिस टीम ने उतार लिया है।  महिला मिर्जापुर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनो के आते ही महिला को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें