फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाले से होकर गंगा में जा रहा रामगंगा कमांड नहर का पानी, सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नहर के पानी के बहाव से कटी नहर। स्रोत- किसान
विज्ञापन
रामगंगा कमांड नहर का पानी नाले के रास्ते गंगा में बह जाने पर किसानों में आक्रोश है। समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने विरोध जताते हुए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 15 फरवरी तक समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि रामगंगा कमांड नहर का पानी करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर यहां तक पहुंचता है। लेकिन, स्थानीय स्तर पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह नाले में बहकर गंगा नदी में जा रहा है। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और बहुमूल्य जल संसाधन बर्बाद हो रहा है।
साथ रहे किसान उमेश कुमार, रतन व मनोज आदि ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही व नहर के पानी के तेज बहाव से सड़क कट गई है और करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे बीते दो दिनों में तीन किसान व छात्र जख्मी हुए हैं।

नहर के पानी के बहाव से कटी नहर। स्रोत- किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें