फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में छप्पर गिरने से चौकीदार की दबकर मौत

विज्ञापन
The watchman died after falling from thatch in the rain - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के भोजपुर गांव में एक बड़ी जोत के किसान के घर की छप्पर बुधवार रात बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। जिसमें चौकीदार की दबकर मौत हो गई। चौकीदार सो रहा था तभी बारिश के कारण छप्पर उसके ऊपर आ गिरा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश परिजनों को सौंप दी। उधर, पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मैनापुर गांव निवासी रामानंद (60) पुत्र प्यारेलाल मजदूर है। वह इन दिनों धूमनगंज के उमरी गांव निवासी सफीक अहमद के भोजपुर गांव स्थित घर व खेत की चौकीदारी करता था। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया की उसका पति रामानंद मंगलवार की शाम को भोजपुर गांव स्थित सीमेंट की चद्दर से बने मकान के भीतर सो रहा था। रात में हुई तेज बारिश व तूफान में सीमेंट का चद्दर रामानंद के ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक सफीक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें