फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Fri, 10 Feb 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
विज्ञापन

चरवा के इलाके के एक गांव में बहन के यहां रह रही थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। फरवरी महीने के वेलेंटाइन वीक में आंखों से ओझल हुई प्रेमिका से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को एक प्रेमी चाकलेट लेकर पहुंच गया। बहन के घर रह रही प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के बारे में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद युवक-युवती को मुक्त कराया। फिलहाल तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। कुछ दिन पहले युवती इलाके के एक गांव में ब्याही अपनी बहन के यहां आ गई। प्रेमिका के बहन के घर जाने से उसका प्रेमी बेचैन हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर युवक प्रेमिका से मिलने उसकी बहन के गांव चला गया। जब प्रेमिका से फोन पर उसने बहनोई के घर से चले जाने के बाद फोन करने को कहा। युवती का बहनोई जब किसी काम से बाहर गया तो प्रेमिका ने फोन करके उसे बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे प्रेमी चाॅकलेट लेकर प्रेमिका के पास पहुंचा। दोनों एक कमरे में थे, तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बनाने के बाद पुलिस को खबर दी। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है युवक और युवती के घरवालों को खबर दे दी गई है। वह लोग अगर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें