फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला से छेड़खानी

Fri, 10 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला से छेड़खानी
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में मंगलवार दोपहर हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर खेत में मवेशियों के लिए हरा चारा काटने गई एक विवाहिता के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने छेड़खानी की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव का पप्पू सरोज आ गया और बुरी नीयत से उसे पकड़कर सरसों के खेत में खींचकर ले गया। पप्पू उसके साथ छेड़खानी करने लगा तो विवाहिता ने शोर मचाते हुए विरोध किया। आरोप है कि इस पर पप्पू ने विवाहिता को पीट दिया। उधर शोरगुल होने पर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें