फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी की तेरहवीं की

Thu, 22 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल ब्लाॅक के चक चंद्रसेन गांव में सात जून की दोपहर जंगल से उड़ते हुए पानी की तलाश में एक मोर राकेश सिंह के नलकूप पर पहुंचा। वहां कुत्तों ने हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। बच्चों ने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से उसे छुड़ाया तो जान बचाकर भागने के प्रयास मोर नलकूप के कुएं में गिर गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मोर का शव बाहर निकाला। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके बुधवार को तेरहवीं संस्कार किया। इस मौके पर सौर्य सिंह, पंकज सिंह, नमन सिंह, आदित्य सिंह, रोहित सिंह, जितेंद्र सिंह, टिंकल सिंह, आलोक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें