स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते इमलीगांव के बच्चे व शिक्षक। स्रोत- शिक्षक
- फोटो : हिसार में अधिकारियों के साथ सफाई और विकास कार्यों का निरीक्षण करते निगम आयुक्त नीरज। स्रोत : प्रशासन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत परिषदीय विद्यालयों, बाल वाटिकाओं और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांधा दिया।
चायल के कालू का पूरा, मूरगंज के पथरहा, लालापुर समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन से मन मोह लिया। जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, रस्साकशी और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी शिक्षकों के प्रयास से यह आयोजन सफल हो सका। स्कूलों के इन कार्यक्रम में जनसहभागिता भी देखने को मिली। करीब 300 बच्चों ने सक्रियता के साथ कार्यक्रम किया। वहीं अलग-अलग स्कूलों में करीब पांच सौ अधिक अभिभावकों ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई और फल बांटे गए। भारत माता की जय व वंदे मातरम की गूंज से माहौल उत्सव की तरह बना रहा। इस बीच सिराथू के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का अभी आयोजन हुआ।