79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों को देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दाैरान एसपी ने सम्मान गार्ड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी जनता की सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी ईमानदारी से कार्य करें। इस मौके पर एएसपी, सीओ सिराथू, मंझनपुर और लाइन समेत पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। वहीं यूपी 112 मुख्यालय से त्वरित रिस्पांस के लिए 14 पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए।