बाइक शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी आईक्यू की जानकारी करते ग्राहक। संवाद
पश्चिम एशिया में युद्ध और उससे गहराते ऊर्जा संकट का असर अब दिखने लगा है। बीते शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के बाद इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शोरूम पर लोग अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक, माह भर से ईवी को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। खासकर नौकरीपेशा, विद्यार्थी और कम दूरी तय करने वाले लोग ई-बाइक को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब 40 फीसदी ज्यादा लोग एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने पहुंचे। लोगों ने बैटरी बैकअप, चार्जिंग खर्च, मेंटेनेंस समेत स्पीड आदि को लेकर सवाल किए। कई ग्राहकों ने बुकिंग और फाइनेंस प्लान की जानकारी भी ली।
रसूलपुर गिरसा स्थित बाइक एजेंसी के डायरेक्टर अमित कुमार केसरवानी ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते इलेक्ट्रिक बाइक की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में करीब नौ ईवी की बुकिंग हुई है।
व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र वैश्य ऊर्जा संकट काल में ईवी बेहतर विकल्प हैं। आरामदायक सफर के साथ आकर्षक फीचर्स भी मिलते हैं। लोग खरीद व बुकिंग कर रहे है।