फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक शिवरानी देवी
विज्ञापन
सिराथू तहसील के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवरानी देवी (50) की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे सर्वेश और भतीजी रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सरायमोहन सुलेमपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी मां शिवरानी देवी (50) पत्नी शिव प्रसाद रविवार सुबह अपने भतीजे सर्वेश और भतीजी रोशनी के साथ बाइक से सीएचसी सिराथू इलाज कराने आई थीं। इलाज के बाद दोपहर में तीनों वापस घर लौट रहे थे।

सिराथू तहसील के पुल से सर्विस लेन पर बाइक पहुंचने ही वाली थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवरानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सर्वेश और रोशनी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। विनोद कुमार ने बताया कि परिवार में उनकी तीन बहनें भी हैं।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। -सत्येंद्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू

मृतक शिवरानी देवी

मृतक शिवरानी देवी

मृतक शिवरानी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें