तहरीर में गया गया है कि छात्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में तय थी। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। अश्लील वीडियो बेटी के ससुराल वालों को भेज दिया जिससे उसके बेटी की शादी टूट गई और स्वयं बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के रहने वाले एक युवक ने बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़खाी और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
तहरीर में गया गया है कि छात्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में तय थी। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। अश्लील वीडियो बेटी के ससुराल वालों को भेज दिया जिससे उसके बेटी की शादी टूट गई और स्वयं बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
शादी से इंकार करने पर आरोपी युवक ब्लैकमेल करते हुए दस लाख की मांग करने लगा। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। आजिज युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सैनी पुलिस से दबंग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । युवती के पिता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।