फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अचानक बदले मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे में लिपटे रहे रहे गांव

Sun, 01 Feb 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोहरे से की चादर में ढंकी सुबह, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन- संवाद
विज्ञापन
जनवरी महीने के अंतिम दिन मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार को दिनभर गांव घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटे रहे। सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में आद्रता 99 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों और पक्षियों पर भी साफ दिखाई दिया। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं, दुधारू पशुओं में दूध की कमी और ठीक ढंग से चारा नहीं खाने की शिकायतें सामने आईं।
रानीपुर गांव के ग्रामीण मोतीलाल ने बताया कि सुबह से ही इतना घना कोहरा था कि कुछ दूरी पर ही दिखाई नहीं दे रहा था। खेतों में काम करना मुश्किल हो गया और ठंड से बच्चे व बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे। वहीं, राम अवतार ने कहा कि अचानक बढ़ी नमी के कारण सर्दी ज्यादा चुभ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक कोहरे और ठंड बने रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और पशुओं को ठंड से सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

कोहरे से की चादर में ढंकी सुबह, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें