फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
The student gave his life by jumping in front of the train - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन

कोखराज इलाके के फरीदपुर गांव के समीप हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह बीएससी के एक छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव का छत्रपाल (21) पुत्र भइयालाल बीएससी का छात्र था। मंगलवार सुबह वह टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद फरीदपुर पहुंचा और वहां रेलवे ट्रैक पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्र की जेब से मिले आधार कार्ड तथा मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त की। सूचना पाकर पीड़ित परिजन फरीदपुर पहुंचे। युवक ने खुदकुशी क्यों की ? इस बारे में परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें