फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंधी से 226 खंभे व 15 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 15 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मनौरी फीडर के मिरकुंडी गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल और तार। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। आंधी से 226 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने और 15 ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मंझनपुर, सिराथू, करारी, भरवारी, मनौरी, चायल, सरायअकिल, कोखराज और पश्चिमशरीरा समेत कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


भरवारी और सिराथू क्षेत्र में खंभे टूटने से आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जबकि करारी और मंझनपुर में पेड़ गिरने से लाइन ट्रिप हो गई। मनौरी पावर हाउस से जुड़े रतगहा, मादपुर, सैयद सरांवा, मिरकुंडी, चरवा, कठरा और चौराडीह गांवों में दर्जनभर से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई हरेंद्र राम ने बताया कि कर्मचारियों ने देर रात तक मरम्मत कार्य किया। टूटे तार बदले गए, पेड़ हटवाए गए और क्षतिग्रस्त खंभों को दुरुस्त कर कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराई गई।

अजुहा के बरीपुर गांव के बाहर दो बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कड़ा ब्लॉक के पलटीपुर, अंदावा और शहजादपुर समेत दर्जनों गांवों में भी देर रात तक बिजली नहीं पहुंची। ग्रामीणों को पीने के पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन


उधर, चरवा-भरवारी रोड पर थाना चरवा के पास शीशम का विशाल पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों और काजू निवासी रामेश्वर प्रसाद मिस्त्री ने मशीन मंगवाकर पेड़ कटवाया और सड़क से हटवाया। काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारु हो सका। बिजली विभाग के अनुसार आंधी से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में जुटी हैं और मरम्मत कार्य जारी है।


जिले में 226 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 15 ट्रांसफॉर्मर जले हैं। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों में सभी क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। - श्याम नारायण, अधीक्षण अभियंता

मनौरी फीडर के मिरकुंडी गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल और तार। संवाद

मनौरी फीडर के मिरकुंडी गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल और तार। संवाद

मनौरी फीडर के मिरकुंडी गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल और तार। संवाद

मनौरी फीडर के मिरकुंडी गांव में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त पोल और तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें