फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर लाखों के गबन का आरोप

Fri, 15 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करके एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के खाताधारक स्रोत -सोशल मीडिया
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खानपुर खास गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर खाताधारकों ने लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। मामले में बृहस्पतिवार को सैकड़ों खाताधारकों ने बैंक की सरायअकिल शाखा पहुंचकर हंगामा करते हुए अपने-अपने रुपये वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

खानपुर खास गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र खुला है। केंद्र पर दर्जनों गांवों के ग्राहकों ने अपना खाता खोल रखा है और यहीं से पैसों का लेनदेन करते हैं। केंद्र के खाताधारक शिवम, राजेंद्र कुमार, संगीता देवी, कमला देवी, कौशल्या, सखीना, सुकुरी आदि ने बताया कि एक सप्ताह से संचालक केंद्र पर ताला लगाकर फरार है। खाताधारकों ने बैंक शाखा पहुंचकर जब खाते की पासबुक अपडेट कराई तो उन्हें पता चला कि खाते में पैसा जमा ही नहीं हुआ है।
आरोप है कि संचालक लोगों से पैसा लेकर उनके खातों में जमा ही नहीं करता था और अब लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। इस संबंध में निरीक्षक शेर सिंह वर्मा ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से उन्हें शिकायती पत्र मिला है, जिसमें ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की तरफ से ग्राहकों के रुपये गबन करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें