फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में रहा फरियादियों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में भी निस्तारण की सिर्फ खानापूर्ति से अब लोगों का इससे मोहभंग हो रहा है। यही वजह रही कि शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित समाधान दिवस में इक्का-दुक्का फरियादी ही आए थे। जिले के सभी 13 थानों में कुल 26 लोग ही शिकायतें लेकर आए थे। इनमें से 10 का निस्तारण मौके पर किए जाने का दावा अफसरों ने किया है।
विज्ञापन


बता दें कि तहसील दिवस की तर्ज पर आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक शनिवार थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। पर, तहसील दिवस की तरह यह आयोजन भी शिकायतों के निस्तारण की महज खानापूर्ति ही बनकर रह गया है। कुछ ऐसा ही शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में देखने को मिला। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि इस बार समाधान दिवस में सभी थानों में कुल 26 प्रार्थनापत्र आए थे। इसमें 12 राजस्व और 14 पुलिस से संबंधित थे।

इनमें प्रार्थनापत्रों में 4 राजस्व और 6 पुलिस से संबंधित मामलों को मौजूद अफसरों ने निस्तारण किया। समाधान दिवस पर मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली में खुद डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पति का पुरवा गांव की रहने वाली रीता देवी ने डीएम से घर के सामने स्थित जमीन पर पड़ोसी के कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई। साथ ही खुद एसपी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने अपने सामने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराकर रीता देवी के हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाया। साथ ही पड़ोसी को दुबारा कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने ही हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें