फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यातायात की व्यवस्था बेपटरी, दिनभर की जाम से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
करारी  चौराहे में बीच सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शा।   संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
करारी। स्थानीय कस्बे में यातायात की दुर्व्यवस्था और जाम की समस्या से व्यापारी परेशान हैं। लोगों के मुताबिक अतिक्रमण, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और नगर की सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार निकलने की जल्दी में लोगों के बीच कहासुनी हो जाती है।
विज्ञापन

करारी कस्बा प्रयागराज, मंझनपुर, चित्रकूट, भरवारी व कौशाम्बी को जोड़ता है। दिनभर छोटे-बड़े हजारों वाहन आते-जाते रहते हैं। कस्बे से मात्र एक किलोमीटर दूर भरवारी मार्ग पर कोतवाली बनी हुई है। मुख्य चौराहा के किनारे एक कमरे में पुलिस का बूथ बना हुआ है। दिनभर इस बूथ पर किसी न किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा ट्रैफिक के गार्ड की भी ड्यूटी पुलिस लाइन से लगाई जाती है। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी दिनभर बूथ पर बैठे रहते हैं। चौराहे के चारों ओर ई-रिक्शा सवारी भरने के लिए आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाते हैं। इस कारण हमेशा जाम लग जाता है। इसके अलावा चौराहे के दुकानदारों को भी काफी समस्या होती है। व्यापारियों का कहना है कि सड़कों पर बेतहाशा बढ़ चुके ई-रिक्शा और मनमाने ढंग से हो रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को दुकान तक पहुंचना दूभर रहता है। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापारियों के मुताबिक ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने और कुछ लोगों के अवैध कब्जा के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। व्यापारियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान करने की मांग की है।
-
- हमारी दुकान के ठीक सामने ई-रिक्शा वाले अपनी सवारी खड़ी कर देते हैं। ग्राहक दुकान के पास आ ही नहीं पाते। जब ग्राहक नहीं आएंगे तो व्यापार कैसे चलेगा। चालकों को जब दुकान के सामने से ई-रिक्शा को हटाने को कहा जाता है तो वह झगड़ा करने पर अमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र मोदनवाल
- ई-रिक्शा वाले मनमाने ढंग से कहीं भी रिक्शा खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। चौराहा पर अक्सर जाम लग जाता है। प्रशासन को ई-रिक्शा के लिए रूट व पार्किंग स्थल तय करने चाहिए।
- अनिरुद्ध कुमार मौर्य

- कस्बे के व्यापारियों के साथ मंगलवार को बैठक हुई थी। बैठक में व्यापारियों ने ई-रिक्शा द्वारा अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। इसे गंभीरता से लिया गया है। ईओ के माध्यम से पुलिस से सहयोग लेने के लिए पत्र लिखा गया। मुख्य चौराहा से चारों मार्ग पर निर्धारित स्थल पर वाहन खड़े करवाए जाएंगे। न मानने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
- शमशाद अहमद, अध्यक्ष नगर पंचायत

करारी  चौराहे में बीच सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शा।   संवाद- फोटो : katra news

करारी  चौराहे में बीच सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शा।   संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें