फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से किसान परेशान, प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत- कार्यकर्ता
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने बृहस्पतिवार को सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए तहसीलदार अनंत कुमार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय और तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि बिदनपुर ककोढ़ा में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। पिछले पांच महीनों से गोशाला निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। आवारा पशु फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा बिदनपुर ककोढ़ा से काली माता मंदिर व कोरियाना तक का मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर है। अंदावा और कसिया पश्चिम में खड़ंजा व सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं, गिरधरपुर गढ़ी में नाले पर पुलिया नहीं बनाई गई। गांव में 250 से 300 की संख्या में बंदर हैं। जो गंभीर समस्या बने हुए हैं। किसानों ने तत्काल इनको पकड़वाने की मांग की है। साथ ही खाद समितियों में डीएपी व यूरिया की किल्लत दूर करने समेत अन्य मांगों को रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें