कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशनानी का सामना करना पड़ रह है। बृहस्पतिवार को भरवारी रेलवे स्टेशन पर सुबह पहुंचने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे पहुंची।
गाड़ी संख्या 64591 सूबेदारगंज-कानपुर सेंट्रल मेमो सुबह एक घंटे लेट रही। वहीं 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस सुबह 9 बजे की जगह दोपहर में 1.26 बजे पहुंची। जबकि 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस रद्द रही। स्टेशन से प्रयागराज, वाराणसी, गया व बिहार सहित अन्य शहरों को जाने वाली 14164 संगम एक्सप्रेस सुबह 6.45 की जगह 11.22 बजे भरवारी पहुंची। 22442 चित्रकूट कर्वी इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से भरवारी पहुंची। 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 25 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची।