फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नए वर्ष के पहले दिन मां शीतला के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Fri, 02 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राज तिवारी फतेहपुर
विज्ञापन
नए वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही कुबरी, कालेश्वर, बाजार, हनुमान, वृंदावन, अकबरपुर और असदपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। स्नान के बाद श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रयागराज और बनारस से आए कारीगरों ने फूल-मालाओं और गुब्बारों से मंदिर को सजाया। इससे मंदिर भव्य और आकर्षक दिखाई दिया। कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
भीड़ को देखते हुए पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा उर्फ टिंकू पंडा और महामंत्री योगेश पंडा अपने वॉलिंटियर्स के साथ लगातार परिसर में भ्रमण करते रहे। वहीं पुलिस बल भी मेला क्षेत्र में तैनात रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से बातचीत
-नए वर्ष के दिन परिवार के साथ मां शीतला के दर्शन कर मन धन्य हो गया। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।- राज तिवारी, निवासी फतेहपुर
-मान्यता है कि साल के पहले दिन दर्शन से पूरे वर्ष कृपा बनी रहती है। इसलिए मां से आशीर्वाद लिया गया।- अभिजीत गोस्वामी, कटरा, प्रयागराज
-भीड़ अधिक थी, लेकिन दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई। मां की पूजन को लेकर मन में इतनी आस्था थी कि सब कुछ अच्छा लगा।- नीरज कुमार, कुंडा, प्रतापगढ़
-साल के पहले दिन दर्शन का अनुभव अद्भुत है, सजावट बहुत सुंदर है। माता के दर्शन पूजन करने से मन आनंदित हो गया। - राजेश्वरी मिश्रा, प्रयागराज
-कई दिनों से तैयारी कर रही थी। पहले से सोचा था कि नए वर्ष पर शीतला धाम मां का दर्शन पूजन के साथ साल की शुरुआत करूंगी। दर्शन कर बहुत अच्छा लगा।- बबीता पांडे, हंडिया प्रयागराज
-नए वर्ष को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। दर्शनार्थियों के लिए को पूजा पाठ में किसी तरह की कोई समस्या न हो इसकी पूरा ध्यान रखा गया। अनुमान के अनुसार भीड़ थी, इसलिए पहले से सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। - आत्म प्रकाश पंडा, अध्यक्ष, मंदिर प्रबंध समिति

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

राज तिवारी फतेहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें