फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहनों में लगाया गया रिफ्लेक्टर

Mon, 19 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। मार्ग हादसों में कमी लाने के उदद्ेश्य से आयोजित यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को रिजवी स्कूल करारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही महकमे की ओर से स्कूल वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।
विज्ञापन


बता दें कि सड़क हादसों में कमी लाने की कवायद में इन दिनों यातायात विभाग जुटा है। इसके लिए जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है। इसीक्रम में सोमवार को डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल करारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें सड़क पर पैदल चलने और सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। गोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं के बीच यातायात नियम और जागरूकता विषय पर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता भी हुई।

स्कूल के प्रबंधक राशिद रिजवी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 75 और पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। बताया कि 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वहीं इस मौके पर यातायात निरीक्षक की देखरेख में सभी स्कूल वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें इसके पालन की सीख दी गई। मौके पर शमीम रजा, मेहताब अहमद,नफीस अहमद, मोहनलाल, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें