गनपा स्थित खराब व कीचड़ भरे सड़क से होकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
कड़ा विकासखंड के गनपा गांव से चकिया तक (200 मीटर) सड़क बदहाल है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का 10 वर्ष पहले ग्राम-प्रधान ने मिट्टीकरण कराया था। हल्की बारिश होने पर यह सड़क कीचड़ से भर जाती है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं कई बार स्कूल जाने के दौरान बच्चे फिसल जाते हैं और उन्हें वापस लौटना पड़ता है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। हमारी मांग है कि बच्चों की पढ़ाई की सहूलियत के लिए इस रास्ते को जल्द से जल्द पक्का कराया जाए।
सूरजबली कुशवाहा, स्थानीय निवासी
स्कूल जाने का कोई साफ रास्ता नहीं है। प्रधान से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मानसिंह पाल, अभिभावक
ग्राम प्रधान से बातचीत करके और गनपा-चकिया मार्ग की जांच कराकर बजट अनुसार जल्द ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
दिनेश चंद्र, बीडीओ, कड़ा
गनपा स्थित खराब व कीचड़ भरे सड़क से होकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
गनपा स्थित खराब व कीचड़ भरे सड़क से होकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद