फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 50 बार शिकायत, अब तक समाधान नहीं

विज्ञापन
वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद
विज्ञापन
पूरब शरीरा वार्ड नंबर-3 में दो वर्ष पहले पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क और नाली की खोदाई की गई थी लेकिन आज तक दुरुस्त नहीं कराई गई। करीब सालभर से टूटा बिजली का खंभा रस्सी के सहारे खड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पंचायत में अब तक 50 बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

राम प्रकाश कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क और नाली टूट जाने से हमेशा गंदगी फैली रहती है। कई बार चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। हर बार केवल प्रस्ताव पास होने का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। अजय कुमार का कहना कि वार्ड के लोगों ने सामूहिक रूप से कई बार नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि बरसात से पहले काम पूरा हो जाएगा। हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं।

छेद्दू प्रसाद ने बताया कि एक वर्ष से बिजली का खंभा टूटा हुआ है और रस्सी के सहारे किसी तरह खड़ा है। तेज हवा या बारिश में इसके गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार इसकी जानकारी विभाग को दी गई। अब तक नया खंभा नहीं लगाया गया। रमेश कुमार कहते हैं कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को खोदकर छोड़ दी गई। एक ओर नाली बना दी गई, जबकि दूसरी ओर निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जल निगम की तरफ से पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई कराई गई थी। बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य बीच में रुक गया था। अब बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही सड़क व नाली का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। वार्ड में टूटा बिजली का खंभा भी विभाग के संज्ञान में है। उसे शीघ्र ही सीधा कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी।
- अंशुमान सिंह, ईओ

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

वार्ड नंबर 3 की दो महीने से अधूरी पड़ी नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें