फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुबह-शाम की ठंड में बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

Fri, 23 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में सुबह की सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों, हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ने और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है। चिकित्सकों ने ठंड से बचाव के साथ नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नियमित दवाएं लेने, संतुलित खानपान रखने और अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम करने में मदद मिलती है। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या अचानक कमजोरी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
प्राचार्य ने कहा कि सुबह-शाम ठंड लगना शुरू हो गया है इसलिए सैर पर निकलने से पहले मौसम का ध्यान रखना जरूरी है।
ऊनी कपड़े पहने या धूप निकलने के बाद सैर करना या घर के अंदर हल्का व्यायाम करना बेहतर विकल्प हो सकता है। खासकर पहले से हृदय रोग या उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करने से पहले चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें