बदहाल सड़क को दिखाता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : doda news
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब सेन नगर के नया बाजार रोड पर करीब 16 वर्ष पहले बिछाई गई इंटरलॉकिंग बदहाल हो चुकी है। नरेश केसरवानी के टाल से संतोष के घर तक रास्ते में जगह-जगह ईंटें उखड़ गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने रास्ते की मरम्मत नहीं कराई। हालांकि, अधिशासी अधिकारी ने जल्द निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 16 वर्ष पहले पिछड़ा वर्ग योजना के तहत बस्ती के बीच इस रास्ते पर इंटरलॉकिंग कराई गई थी। समय बीतने के साथ सड़क की ईंटें उखड़ने लगीं और अब कई स्थानों पर रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत करा दी जाती तो रास्ते की हालत इतनी खराब नहीं होती। क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बदहाल सड़क को दिखाता व्यक्ति। संवाद- फोटो : doda news
बदहाल सड़क को दिखाता व्यक्ति। संवाद- फोटो : doda news
बदहाल सड़क को दिखाता व्यक्ति। संवाद- फोटो : doda news