वैवाहिक सीजन में नगर के कपड़ा बाजारों में काफी भीड़ नजर आ रही है। इस बार महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद पारंपरिक जयपुरिया लहंगे बने हुए हैं। दुल्हनों में रजवाड़ा, तथास्तु, राजस्थानी बंधेज, गोटा-पत्ती और लहरिया वर्क वाले लहंगों और पोजिशन प्रिंट लहंगे की सबसे ज्यादा मांग है।
कपड़ा व्यापारी गणेश केसरवानी ने बताया कि रजवाड़ा लहंगा 35 हजार, तथास्तु लहंगा 10 से 15 हजार, पोजिशन प्रिंट 15 हजार, बनारसी 4000 से शुरू है। इस सीजन में करीब 150 लहंगे बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे कारोबारी संजय बताते हैं कि सामान्य दिनों में लहंगे की बिक्री न के बराबर होती है, लेकिन शादी के सीजन में हर दिन पांच से छह लहंगा बिक जाता है। व्यापारी गणेश केसरवानी ने बताया कि इस सीजन अब 150 लहंगे बिक चुके हैं। सामान्य दिनों लहंगे बहुत ही कम बिकते हैं।