फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 2.33 करोड़ की लागत से ससुर खदेरी नदी पर बनेगा मीनार पुल

Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अभिमन्यु विश्वकर्मा (प्रधान)
विज्ञापन
म्योहर खास-अरका फतेहपुर-काजू मार्ग के चैनेज 6.500 पर अरका-पकसराई के बीच ससुर खदेरी नदी पर 11 महीनों में 2.33 करोड़ की लागत से मीनार पुल का निर्माण होगा। मीनार पुल (बॉक्स पुलिया) पांच मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा होगा। पुल निर्माण से 150 गांवों के लोगों को करीब 20 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में ग्रामीणों को गंगापार जाने के लिए सरायआकिल से चायल होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे समय के साथ ईंधन और किराये का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है। पुल बनने के बाद सरायआकिल, म्योहर और अरका फतेहपुर से सीधे ससुर खदेरी नदी पार कर पकसराई होते हुए गंगापार पहुंचना आसान हो जाएगा।

इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पुल न होने से बरसात में संपर्क प्रभावित हो जाता था। पुल बनने से ग्रामीणों का सफर आसान होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।- अभिमन्यु विश्वकर्मा, अरका फतेहपुर (प्रधान)
विज्ञापन

अभी लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर परेशानी और बढ़ जाती थी। पुल बनने से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी। सुजीत कुमार, अरका फतेहपुर
इन गांवों के लोगों को होगी सुविधा
अर्का फतेहपुर, अर्का महाबीरपुर, गौहानी, सचवारा, बंधुरी रसोलीपुर, फजीलाबाद बथुई, धनसरापकसराई, उदाथू, हौसी, काजू, बेरूआ, मोहसनी, बिरौली सहित करीब 150 गांव के लोगों को पुलिया बन जाने से सुविधा होगी।
म्योहर खास-अरका फतेहपुर-काजू मार्ग के चैनेज 6.500 पर ससुर खदेरी नदी पर पांच मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा बॉक्स पुलिया निर्माण के लिए 2.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -हरबंश सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

अभिमन्यु विश्वकर्मा (प्रधान)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें