फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर गरजी भाकियू

Fri, 16 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। किसानों की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने चायल में बैठक की। इस दौरान बैठक में खाद-बिजली, पानी का मुद्दा छाया रहा। संठगन के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि समितियों में उर्वरक उपलब्ध नहीं होने से किसानों को बाजार से औने-पौने दाम में खाद खरीदनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी समितियों में पर्याप्त उर्वरक नहीं मुहैया कराई जा रही है। साथ ही कुंभ मेला में आयोजित तीन दिवसीय महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को चायल में हुई। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष संताराम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिले की समितियों में यूरिया खाद नहीं मुहैया कराए जाने से किसान बाजार से अधिक दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर है। कहा कि कड़ाके की ठंड में गांव का भमिहीन गरीब किसान ठिठुर रहा है। कबंल वितरण के लिए धनराशि मिलने के बाद भी उन्हें कंबल नहीं वितरित किया जा रहा है।

 ब्लाक उपाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि किसानों की उपेक्षा किसी भी मायने में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कहा कि किसानों की समस्या के लिए कुंभ मले में तीन दिवसीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिले के किसानों से पंचायत में पहुंचने की अपील की है। बैठक में  मोहम्मद साहिद, चंद्रिका प्रसाद, बनवारी लाल, धनश्याम, श्रीलाल, माधुरी देवी, गुलाब देवी, सुमन देवी, आरती देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें