फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी ने रसूलपुर टप्पा को दी शिकस्त

Fri, 16 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विन्नई गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें रसूलपुर टप्पा और करारी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। रसूलपुर टप्पा को 20 रनों से शिकस्त देकर करारी की टीम विजेता बनी। जिला पंचायत सदस्य ने अव्वल आने वाली टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान फाइनल मैच रसूलपुर टप्पा और करारी की टीम के बीच खेला गया। आयोजक अफरोज अहमद ने बताया कि रसूलपुर टप्पा की टीम ने टास जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी करारी की टीम ने निर्धिारित ओवरों में 93 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद जवाब में उतरी रसूलपुर टप्पा की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 73 रन में ही ढेर हो गई है।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना की जरूरत है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्या ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को शील्ड और 2100 रूपये का पुरस्कार दिया। इस मौके पर इमरान अहमद, शरीकउद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सिद्दीक, अफरोज अहमद, मुस्ताक अहमद, विनोद कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें