फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मरीज उदास हैं...डॉक्टर तो मुहैया करवा दीजिए

Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद
विज्ञापन
जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डॉक्टरों और जांच सुविधाओं की भारी कमी से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिराथू सीएचसी में दांत और हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित छह डॉक्टरों की जरूरत के मुकाबले मात्र तीन की तैनाती है। महिला ओपीडी में चिकित्सक नियमित नहीं रहते। रेडियोलॉजिस्ट न होने से एक साल से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है। एक्सरे मशीनें जंग खा रही हैं।
विज्ञापन

कड़ा और इस्माइलपुर सीएचसी की स्थिति भी दयनीय है, जहां न एक्सरे मशीन है और न ही अल्ट्रासाउंड। ग्रामीण राजेश कुमार, निज्जन हुसैन और बुधराम यादव ने जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं चायल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड न होने से रोजाना 10–12 मरीज निजी केंद्रों में 800-1000 रुपये खर्च कर जांच कराने के लिए मजबूर हैं।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियनटेक्निशियन की तैनाती कर दी गई है। जबकि अन्य जांच सुविधाओं और डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन



सीएचसी चायल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, निजी सेंटर पर जाते हैं मरीज



क्षेत्र के सवा लाख लोगों के लिए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। जबकि चायल समेत प्रयागराज से जुड़े कई गांव के मरीज इसी सीएचसी में उपचार के लिए आते हैं। रोजाना 130 से 150 की ओपीडी होती है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इलाज के लिए आए नन्हे तिवारी, सुखलाल यादव, जगतपाल, राधा देवी और नसरीन खातून ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी केंद्रों में 800 से हजार रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ती है।
सीएचसी अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

रेडियोलॉजिस्ट की कमी से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
सीएचसी में डेंटल, हड्डी सहित पर्याप्त डॉक्टर की तैनाती न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। महिला ओपीडी में चिकित्सक के नियमित रूप से रहने पर स्टाफ नर्स इलाज करती हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से सालभर से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है।
अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी सहित तीन चिकित्सकों की तैनाती है। जबकि छह डाॅक्टर की जरूरत है। इसके अलावा छह महीने पहले डेंटल चिकित्सक का तबादला होने के बाद दूसरी नियुक्ति नहीं हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीएचसी में डाॅक्टर की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
कड़ा के लोगों को निजी केंद्रोें का ही सहारा
कड़ा और इस्माइलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सुविधाओं का अभाव मरीजों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। कड़ा सीएचसी में जांच मशीनों के न होने से दुर्घटना पीड़ित मरीजों को प्राथमिक जांच तक उपलब्ध नहीं हो पाती और उन्हें रेफर करना पड़ता है। इस्माइलपुर केंद्र की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है।
इस्माइलपुर सीएचसी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से हर जांच के लिए निजी केंद्र जाना पड़ता है। सरकार को तुरंत मशीनें लगवानी चाहिए। - राजेश कुमार, कमालपुर कड़ा


जांच सुविधा न होने से हमें सिराथू या मंझनपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। जल्द से जल्द मशीनें उपलब्ध कराई जाए।- निज्जन हुसैन, देवीगंज बाजार
शासन को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनों की मांग भेजी गई है। पत्राचार किया जा चुका है और जल्द ही मशीनें आने की उम्मीद है। -डॉ. सऊद अहमद, अधीक्षक सीएचसी इस्माइलपुर
कनैली सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को होती है सबसे अधिक दिक्कतें
36 बेड के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे न होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। दो वर्ष पूर्व भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अभी तक उपयोग में नहीं लाई जा सकी, जबकि पिछले एक माह से एक्सरे मशीन भी खराब पड़ी है।
कनैली सीएचसी अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि शासन को पत्र भेजा गया है। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में एक्सरे मशीन चालू कराने का आश्वासन दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में खाली पड़ी महिला चिकित्सक की कुर्सी:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें