मूरतगंज बाजार के पास बने टेंपो-टैक्सी स्टैंड में पसरा सन्नाटा। संवाद
नगर पालिका भरवारी स्थित कस्बा और मूरतगंज बाजार में पालिका प्रशासन ने सालों पहले पार्किंग बनाया हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते वाहन यहां खड़े होने के बजाए यह रेलवे फाटक और चौराहों पर बीच सड़क पर घूमकर सवारी भरते हैं। ऐसे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ई- रिक्शा संचालन का कोई रूट निर्धारित नहीं है। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सबसे ज्यादा जाम रेलवे फाटक व मूरतगंज बाजार चौराहे के पास लगता है।
इन जगहों पर लगता है ज्यादा जाम
- भरवारी कस्बे में सबसे ज्यादा डग्गामार वाहन रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर आड़ा-तिरछा खड़ी कर देते हैं, जैसे ही फाटक खुलता है, जाम की भयंकर स्थिति हो जाती है। यही हाल करारी रोड में रेलवे क्राॅसिंग फाटक से 50 मीटर दूर हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के सामने का भी है।
- मूरतगंज बाजार में तिराहे, कसिया रोड, पल्हना रोड व सड़कों के दोनों तरफ सड़कों पर ई-रिक्शा टेंपो खड़ी कर देते हैं, जिससे प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
-
नगर क्षेत्र में बने अस्थायी टेंपो टैक्सी स्टैंड में वाहनों को खड़ा करने लिए रूट निर्धारित किया गया है। यदि निर्धारित जगह से अलग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी मिलती है तो स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर वाहन चालक/मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -रामसिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद भरवारी
मूरतगंज बाजार के पास बने टेंपो-टैक्सी स्टैंड में पसरा सन्नाटा। संवाद