फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बोरे में मिले शव की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बहनोई की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों की फोटो- मीडिया सेल
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र में बोरे में मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बहन पर शक और अश्लील फोटो भेजे जाने से नाराज होकर मृतक के सालों ने युवक की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन


बीते रविवार की सुबह करीब नौ बजे मवई गांव स्थित सूखी नहर में एक व्यक्ति का शव बोरे में मिला था। शव से लगभग 200 मीटर आगे एक बाइक भी खड़ी मिली थी। शव की तलाशी के दौरान मिले पहचानपत्र के आधार पर मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम ककरहाई थाना सराय अकिल के रूप में हुई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन सालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले मृतक सुरेंद्र और उसके साले गुड्डू के बीच बहन के साथ प्रताड़ना को लेकर विवाद हुआ था।

डंडे से सिर पर हमला कर बहनोई को उतारा था मौत के घाट

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किलनहाई नदी पुल से तीनों आरोपियों गुड्डू, उसके भाई विजय उर्फ गोलू पुत्र मौला और चचेरे भाई महेश पुत्र सूरजदीन, निवासी ग्राम बारा मढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को सुरेंद्र गांव आया था। बगिया में बुलाकर आरोपियों ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को बोरे में भरकर बाइक समेत मवई नहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का फोन और हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने पर एसपी ने सरायअकिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।

सर्विलांस, सीसीटीवी और सटीक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें