फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पेड़ पर फंदे से लटक्रता मिला किसान, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी

Tue, 16 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तीरथ सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के मजरा बड़ा तालाब के बाहर सोमवार सुबह आम के पेड़ पर किसान का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तीरथ सिंह (45) रतगहा गांव के मूल निवासी थे। बच्चे न होने के चलते करीब 15 वर्षों से वे पत्नी के साथ ससुराल निजामपुर पुरैनी में रहते थे। पत्नी सविता देवी ने बताया कि तीरथ सिंह किसानी के साथ ही ट्रक चलवाते थे। बड़ा तालाब गांव के बाहर उनका खुद का खेत हैं। सोमवार सुबह तीरथ सिंह बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर घर से निकल गए थे।

कुछ घंटे बाद जब धुंध हटी तो खेतों की ओर काम करने गए ग्रामीणों ने नलकूप के पास पेड़ पर उनका शव लटकता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

मृतक की बाइक नलकूप के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। हालांकि, किसान की मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी सविता देवी सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है।

इस संबंध में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

तीरथ सिंह की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें