फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां-बेटे को बंधक बना लाखों के गहने लूट ले गए बदमाश

Tue, 05 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के केशवपुर गांव में शनिवार रात लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटे को बंधक बना जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली का छर्रा लगने से महिला जख्मी हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

केशवपुर गांव की मालती देवी अपने बेटे गोलू के साथ रहती है। मालती ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह बेटे के साथ घर के अंदर सो रही थीं। रात में छह बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। कुछ बदमाश घर के बाहर खड़े थे। घर में घुसे बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मां-बेटे को बंधक बना लिया। तमंचा सटाकर उन्होंने आलमारी की चाभी लेकर उसमें रखे लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
शोर मचाने पर प्रेम की बेटी सीमा के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे उसकी हथेली में लगती हुई निकल गई। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख बदमाश फायरिंग करते हुए लूटे गए जेवर और अन्य सामान लेकर भाग निकले। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें