फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रवक्ता को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
The miscreants shot lecturer, injured - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रवक्ता को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां मोड़ के समीप बुधवार शाम हुई घटना
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां मोड़ के समीप बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार प्रवक्ता को गोली मार दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। परिवार की ओर से देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कोखराज के बरक्कतपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुुमार पुत्र रामकुमार महर्षि डिग्री कॉलेज परसरा में प्रवक्ता हैं। बुधवार शाम वह कॉलेज से घर लौट रहे थे। असवां मोड़ के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचे से ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिया। बाएं पैर और कंधे में गोली लगते ही प्रवक्ता खून से लथपथ होकर गिर पड़े। उधर, बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिराथू रामवीर सिंह, कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी करके हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। घायल प्रवक्ता को जिला अस्प्ताल से प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। प्रवक्ता हमलावरों को पहचान नहीं सके हैं। फिलहाल उनके या उनके परिवार की ओर से किसी के खिलाफ पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें