फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कौशांबी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया बदमाश, छापे के दौरान उसके साथी गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी

सार

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटे गए माल को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। मुठभेड़ को लेकर सपी राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान संतोष उर्फ राजू के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


संतोष और उसके 2 साथियों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर लूटपाट की थी, जिसकी पहचान सागरमल मीना के रूप में हुई है। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। 

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटे गए माल को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें