करारी। कोतवाली के हिसामपुर गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कुनबे को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने जख्मी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
हिसामपुर निवासी शौकीन की पत्नी जैनब ने बताया कि दोपहर में बच्चों के बीच खेल-खेल में झगड़ा हो गया। इसका उलाहना देने के लिए जैनब ने आरोपी जुनैद को दिया। यह बात जुनैद को नागवार गुजरी। वह परिवार के आलम, जुबैद, शान व इरशाद के साथ जैनब के घर पहुंचा और गाली देने लगा। विरोध करने पर विपक्षियों ने जैनब को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने आई ननद जरीना, तस्लीमा, रिशम, शब्बो, ससुर हसीन, सास मलीना को भी पीटा गया। मारपीट में हसीन की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।