फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग से बाजार गुलजार, फूल और पीतल के बर्तनों की बढ़ी मांग

Wed, 05 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बे में बर्तन की खरीदारी करते ग्राहक।   संवाद
विज्ञापन
सहालग (शादी-ब्याह) के सीजन की शुरुआत होते ही एक बार फिर बर्तन बाजार में रौनक लौट आई है। लोग स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन, परात, कुकर और कढ़ाई आदि की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ती मांग के चलते व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मंगलवार को नगर के विभिन्न बर्तन दुकानों पर लोग खरीदारी में व्यस्त दिखाई दिए। इस बार बाजार में डिजाइनर डिनर सेट, कप-प्लेट और शोवर क्रॉकरी की मांग में भी इजाफा हुआ है। ग्राहक आधुनिक और आकर्षक डिजाइनों की क्रॉकरी को विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं। कस्बे के बर्तन व्यवसायी सुनील जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में फूल के बर्तन 750 से 900 रुपये, एल्युमिनियम के बर्तन 450 रुपये, स्टील के बर्तन 200 रुपये और नॉन-स्टिक बर्तन 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहालग के दौरान फूल और स्टील के बर्तनों की मांग सबसे अधिक है।
50 से 250 तक का बिक रही तसली
शादी के पहले बरीक्षा व तिलक में फल, ड्राई फ्रूट गिफ्ट ज्यादातर लोग स्टील की तसली में पैक करा कर देते है। अमूमन एक कार्यक्रम में कम से कम 30 से 40 तसली का प्रयोग किया जाता है। 50 से लेकर 250 रुपये तक प्रति तसली बिक रही है।
विज्ञापन

इतने बढ़े दाम

रेट लिस्ट पहले अब

फूल के बर्तन 650-800 750-900

एल्युमिनियम बर्तन 300-400 450-500

स्टील के बर्तन 300 400

नॉनस्टिक के कुकर 500 700
बोले व्यापारी
- इस समय शादी का समय शुरू हो गया। शादियों में बर्तन देना काफी शुभ माना जाता है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बर्तन मंगवा लिए गए हैं। - मोहन श्याम केसरवानी।
- सहालग का दौर शुरू हो चुका है। वैसे तो शादी में काफी बर्तन दिया जाता है। स्टील का टब, परात, फूल का लोटा, कटोरा आदि शुभ माने जाते हैं। सहालग को ध्यान में रखते हुए सारा सामान भरवा दिया गया। प्रदीप वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें