फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने गए पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार की शाम प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। सरेबाजार हुई घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव युवक बाजगीर है। शुक्रवार को वह इलाके के ही एक गांव में किसी कार्यक्रम में बाजा बजाने के लिए गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद वह उसी गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए खेतों में पहुंच गया।
इसी बीच प्रेमी-प्रेमिका पर लोगों की नजर पड़ गई। इस पर लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवती को ग्रामीणों ने छोड़ दिया, जबकि युवक को तिल्हापुर मोड़ बाजार ले जाकर बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन

सरेआम हो रही घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पिपरी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें