करारी में थालिया में आम बेचते फल विक्रेता-संवाद
आम का सीजन खत्म होने की कगार पर है। बाजार में आम के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लंगड़ा भाव खा रहा है तो चौसे ने भी सैकड़ा जड़ दिया है। बाजार में आम की आवक कम और मांग अधिक होने की वजह से भी दाम बढ़े हैं। फल कारोबारियों के मुताबिक, अभी आम के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
फल कारोबारी पप्पू बताते हैं आम के दाम बाजार में महंगे हो गए हैं। इसके बाद भी मांग कम नहीं हो रही है। मंडी और फुटकर बाजारों में चौसा, लंगड़ा आम सबसे ज्यादा महंगे हैं।
फल विक्रेता कल्लू के मुताबिक, आम के दामों में 30 से 70 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। फुटकर बाजार में चौसा 100 में बिक रहा है। वहीं, लंगड़ा आम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। तोतापरी 80 रुपये किलो बिक रहा। दुकानदार लाला भाई ने बताया कि 29 जुलाई को आषाढ़ी है। उसमें आम की मांग ज्यादा रहती है। तब दाम और बढ़ने के आसार हैं।
बाजार में आम के दाम रुपये प्रति किलो
आम पहले अब
चौसा 50 100
लंगड़ा 50 120
फजली 40 70
दशहरी 50 80
तोतापरी 50 80
सफेदा 50 70