फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर: सिर दर्द और बदन दर्द के मरीज बढ़े, 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित

Thu, 11 Jun 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिसिन ​विभाग की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. ओपी चौधरी। स्रोत: डॉक्टर
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सिर दर्द, बदन दर्द, कमजोरी, चक्कर और थकान के साथ बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुधवार को 160 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीजों ने सिर दर्द, बदन दर्द, कमजोरी और अत्यधिक थकान बताई। इनमें 40 फीसदी मरीज बुखार पीड़ित भी रहे।
डॉ. चौधरी ने बताया कि तेज धूप, बढ़ता तापमान और शरीर में पानी की कमी इन समस्याओं का प्रमुख कारण है। कई मरीज पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों संग 40 की उम्र पार कर चुके लोगों, बुजुर्गों को बाहर निकलते समय एहतियात बरतना चाहिए।
विज्ञापन


दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ लेते रहें। हल्के सूती कपड़े पहनने के साथ ताजा व हल्का संतुलित आहार लें । चक्कर, कमजोरी या लगातार सिर दर्द होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। - डॉ. ओपी चौधरी, मेडिसिन विभाग, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें