फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गर्मी की मार से फल बाजार बेहाल, आम से अनार तक बढ़े दाम

Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर फल बेचता व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी का असर अब फल के दाम पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ आम, सेब, अंगूर और अनार समेत कई फलों के दाम 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

फल व्यापारी इरफान, विनोद, मुकेश कुमार व कल्लू का कहना है कि तेज गर्मी में फल 24 से 48 घंटे के भीतर खराब होने लगते हैं, जिससे भंडारण मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इसी कारण थोक व्यापारी सीमित मात्रा में ही फल मंगा रहे हैं। वहीं शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के चलते मांग भी बढ़ी हुई है।

बाजार में फलों के दाम (प्रति किलो में)

फल
पहले
अब

सेब
120-140
180-220
अनार
100-120 220-260
अंगूर
60-80
160-190
संतरा
120-140
150-170
केला
45-50
60-70
आम
60-70
90-120
खरबूजा
25-30
40-50
तरबूज
15-20
25-30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें