फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ज्येष्ठ अमावस्या पर मां शीतला धाम में दिनभर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sun, 17 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ज्येष्ठ की अमावस्या पर मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मां शीतला धाम में ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने मां शीतला के दर्शन के लिए कतार लगानी शुरू कर दी। हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद, फूल, झंडा और निशान लेकर दूर-दराज जिलों से पहुंचे श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

सुबह गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दोपहर तक दर्शनार्थियों की भीड़ और बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंध समिति और पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित दर्शन कराया। शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। वहीं कड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान, दान-दक्षिणा और पूजा-पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

ज्येष्ठ की अमावस्या पर मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें