फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कूल की भूमि पर कब्जा कराने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरगांव की भूमि पर कब्जा कराने के दोषी प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा को बीएसए ने बुधवार को निलंबित कर दिया। साथ ही कब्जे के दोषी एडेड स्कूल के शिक्षक कौशलेंद्र ओझा के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नेवादा बीआरसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरगांव के दो कमरे व शौचालय की भूमि पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा ने पूर्व प्रधान को कब्जा करा दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बीएसए ने शिकायत की जांच बीईओ नेवादा बृजेश सिंह को सौँपी।
तत्कालीन बीईओ ने शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने विद्यालय की भूमि में कब्जा नहीं होने का दावा किया। स्कूल के भवन के चारों तरफ से चहारदीवारी बनी थी। ऐसे में अवैध कब्जा स्पष्ट नहीं हो रहा था। शिकायत के आधार पर भूमि की पैमाइश उपजिलाधिकारी चायल, तहसीलदार चायल, अखिलेश कुमार दुबे, उमेश कुमार आदि राजस्व टीम ने किया।
विज्ञापन

राजस्व टीम की पैमाइश आख्या के आधार पर कौशलेंद्र ओझा पुत्र सौखी लाल, गोविंद ओझा ओर व्यास नारायण आदि स्कूल की भूमि पर कब्जा मिला। रिपोर्ट के बाद बीएसए ने नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। कब्जेदारों ने दो दिन का समय मांगा।
बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा विद्यालय में 25 मई 2010 से तैनात हैं। इन्होंने किसी प्रकार के कब्जे की जानकारी विभाग को नहीं दी। वहीं कब्जा करने वाले कौशलेंद्र ओझा गांव के पूर्व प्रधान हैं। कौशलेंद्र इन दिनों किसान जूनियर हाई स्कूल उस्मानपुर बिगहरा में सहायक अध्यापक हैं। इन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर स्कूल की भूमि पर कब्जा किया।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया। साथ ही सहायक अध्यापक किसान जूनियर हाई स्कूल उस्मानपुर बिगहरा कौशलेंद्र ओझा के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें