फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राकेश कुमार उर्फ महंतलाल की फाइल फोटो स्रोत -संवाद
विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र के सेंवथा गांव में सोमवार रात बालू लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ महंतलाल (36) दिल्ली में नौकरी करते थे। 15 दिन पहले ही वह गांव आए थे। उनके बड़े भाई गया प्रसाद ने बताया कि महंत सोमवार शाम घर से बाइक लेकर किसी काम से नेवादा गया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि लौटते समय रात नौ बजे सेंवथा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से महंतलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत तिल्हापुर मोड़ की ओर भाग निकला। हादसे की खबर पर पुलिस के साथ पिता-भाई समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घर वाले युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में जवान बेटे की मौत से पिता छोटेलाल समेत भाइयों दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक महंतलाल के दो छोटे बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

राकेश कुमार उर्फ महंतलाल की फाइल फोटो स्रोत -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें