प्रदेश को अपराधियों से भय मुक्त कर भाजपा सरकार महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना से सशक्त व आत्मनिर्भर बना रही है। ये बातें शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा, सिराथू में आयोजित सरस मेला व सरस महोत्सव में कही।
उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में बहू बेटियां घर से निकालने में डरती थी, लेकिन अब रोजगार से जुड़कर सड़कों पर बेखौफ होकर ई रिक्शा चला रही हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर डिप्टी सीएम जीजीआईसी कॉलेज सिराथू के पास बने हेलीपैड पहुंचे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी राजेश कुमार आदि ने माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। गॉड ऑफ आनर के बाद डिप्टी सीएम का काफिला पत्रिका आवास पहुंचा। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की।
इसके बाद सरस महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। समूह की महिलाओं ने गीत के माध्यम से डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह और स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन ,सहकारिता सहित अन्य विभागों के लगे 40 स्टालों का अवलोकन कर जानकारी लेते हुए डिप्टी सीएम ने कहा दिव्यांगों को अब तक एक हजार प्रतिमाह पेंशन मिलती थी, लेकिन अप्रैल महीने से 500 की बढ़ोतरी की गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का हो रहा संपूर्ण विकास
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का संपूर्ण विकास हो रहा है। ऐसे में पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महिलाओं को सबल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, लाल बहादुर, शीतल पटेल, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज, सिराथू अध्यक्ष भोला यादव, भाजपा मंडल महामंत्री विपिन यादव आदि रहे।
समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल पर स्वनिर्मित सामग्रियों को देखते डिप्टी सीएम- प्रशासन